दिल्लीदेश

नोरा फतेही से 200 करोड़ वसूली केस में होगी पूछताछ ED दफ्तर में , जैकलीन फर्नांडिस को भी समन

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// तिहाड़ जेल के अंदर से ही 200 करोड़ रुपये की वसूली का रैकेट चलाने के मामले में ED के समन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से आज पूछताछ के लिए ED के नई दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंच चुकी हैं. आज ही ED ने समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उसकी कथित पत्नी एक्ट्रेस लीना पाल जेल में बन्द है. सुकेश ने नोरा फतेही को भी अपने जाल में फंसाने की साजिश रची थी फ़िल्म एक्ट्रेस  जैकलीन फर्नांडिस को भी ED ने तीसरी बार समन भेजा है. उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए कल MTNL स्थित ED दफ्तर बुलाया है. जैकलीन को भी सुकेश ने जेल के अंदर से साजिश रचकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी

200 करोड़ की  रंगदारी वसूलने का मुख्य आरोपी सुकेश अभिनेत्री जैकलीन को तिहाड़ जेल के भीतर से ही फोन करता था सुकेश तिहाड़ जेल के अंदर से कॉल स्पूफिंग सिस्टम के जरिये एक्ट्रेस को फोन करता था. लेकिन उसने अपनी पहचान जाहिर नहीं की. एजेंसियों को सुकेश चंद्रशेखर की महत्वपूर्ण कॉल डिटेल हाथ लगी है. इसी के जरिये जैकलीन के साथ हुई धोखाधड़ी की जांच एजेंसियों को भी जानकारी मिली थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!