दिल्ली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कोविड की चीन में जो स्थिति चल रही है उसे लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। विकास योजनाओं के साथ ही कोविड को लेकर सतर्कता और उसकी तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी पीएम मोदी के साथ शेयर की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।

इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर उच्च न्यायालय के फैसले से यदि निकाय चुनाव टालने की नौबत आई तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा जनवरी में हो सकती है। प्रदेश टीम में जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी वहीं सालों से जमे कुछ पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे।

प्रदेश मंत्री और उपाध्यक्ष स्तर के मौजूदा पदाधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी तो क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इन चुनावों को भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है। इसकी तैयारियों के बारे में योगी जी ने पीएम मोदी को अवगत कराया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!