बिलासपुरछत्तीसगढ

जुर्म : महिला पर युवकों ने ब्लेड से हमला किया

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सिविल लाइन क्षेत्र में युवकों ने महिला ( सरिता मिरी ) पर चोरी का आरोप लगाकर ब्लेड से हमला कर दिया  घायल महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात आठ बजे वे अपने घर में थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला अभय, एंडू और उसके साथी वहां आए। युवकों ने अभय के मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए महिला से गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे मारपीट की। अभय ने महिला पर ब्लेड से वार कर दिया। ब्लेड के वार से महिला के हाथ में चोटे आई है। मारपीट के बीच सरिता की मां छिंदा, बहन रवीना ने बीच-बचाव किया। इसके बाद युवक उसे धमकी देते हुए भाग निकले पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!