
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। जिस कारण सरकार की टेंशन बढ़ गयी है। प्रतिदिन ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब ओमिक्रॉन ने अब उत्तराखंड और हरियाणा में भी दस्तक दे दी है। इसी के साथ देश के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन अपने पैर पसार चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून में एक, हरियाणा के पानीपत में 2, करनाल-फरीदाबाद में एक-एक केस सामने आए हैं। इसी के साथ अब 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 254 केस हो गए हैं।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते बुधवार को 23 साल की महिला की ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला स्कॉटलैंड से लौटी है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी विदेश से लौटे 2 लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। हरियाणा में पानीपत से दो, करनाल और फरीदाबाद से एक-एक केस सामने आए हैं। पानीपत वाले दोनों लोग इंग्लैंड से लौटे हैं। वहीं फरीदाबाद और करनाल के रहने वाले शख्स कनाडा और पुर्तगाल से लौटे हैं।
भारत में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जिस कारण एक बार फिर से केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सरकार के सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अधिकारियों के साथ देश में कोरोना से संबंधित स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे।




