छतीसगढ़बलरामपुर

तस्करों की नई तरकीब…स्कॉर्पियो से कर रहे लकड़ी की तस्करी, वाहन समेत इमारती लकड़ी जब्त

बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले के रामानुजगंज में लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। तस्करों ने स्कॉर्पियों वाहन से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे।
तभी मंडी बैरियर के पास वाहन एक ट्रक से टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो वाहन और उसमें लदे तीस नग साल की लकड़ी को जब्त कर लिया। तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। वाहन पर खून के धब्बे मिले हैं, जिससे यह आशंका है कि दुर्घटना में तस्करों को गंभीर चोटें आई हैं। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार अधिनियम 1969 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!