

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// ग्राम जोबगा में दो लोगों की हत्या कर दी गई है. शुक्रवार की सुबह-सुबह खासपारा के शिवप्रसाद (45 वर्ष) और पड़ोस की महिला धनासो बाई (50 वर्ष) का शव मिला है. दोनों महिला-पुरुष घर के आमने-सामने रहने थे. डबल मर्डर करने के बाद महिला की लाश घर से बाहर फेंक दिया गया जबकि शिवप्रसाद का रक्त रंजिश लाश खाट पर मिला. जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध के चलते घटना को अंजाम दिया गया है. लेकिन अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई है. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सूरजपुर भेज दिया गया है.


