कांकेरछत्तीसगढ

आज नक्सलियों ने एक फिर यातयात बंद करने का किया आव्हान

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों का उत्पात जारी है. नक्सलियों ने फिर मोबाइल टाॅवर को आग के हवाले किया है. सिकसोड़ थाना क्षेत्र के छिंदभाट और भैंसासुर में मोबाइल टाॅवर में आग लगाई है. नक्सलियों ने कल से अब तक करीब 8 मोबाइल टाॅवर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है.

वहीं आज नक्सलियों ने कांकेर जिले में बंद का आव्हान किया है. नक्सलियों की दहशत से बंद का भी असर दिख रहा है. अंतागढ़ क्षेत्र के कुछ माइंश बंद हैं. इसके चलते ट्रकों के पहिये थम गए हैं. बंद के चलते पुलिस भी सतर्क है.

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा और जागेश को श्रद्धांजलि देने नक्सलियो ने आज बंद बुलाया है. जिले में बंद का व्यापक असर दिख रहा है. अंचल में यातायात एक दिन के लिए बंद है. यात्री बस और ट्रकों के पहिये थम गए हैं. बंद के चलते पुलिस भी अलर्ट मोड पर है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!