गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद में धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर धरना दे रहे किसान भड़के,कई पुलिसकर्मी हुए घायल

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिसकर्मियों पर पथराव मामले में 26 लोगों को नामजद आरोपी बनाए गए हैं. सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत आपराध पंजीबद्ध किया गया है. इनमें भाजपा नेता पुनीत सिन्हा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप के नाम भी शामिल हैं.

घटना के बाद धुरुवागूडी नेशनल हाइवे 130 सी छावनी में तब्दील हो गया है. वहीं आज दूसरे दिन भी ग्रामीण खरीदी केन्द्र की मांग को लेकर हाईवे जाम करने के लिए निकले हैं.

आपकों बता दें धुरूवागुडी नेशनल हाइवे के पास सोमवार को खरीदी केंद्र की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था. इस दौरान पुलिस पर लोगों ने जोरदार पथराव कर दिया, जिसमें टीआई समेत कई पुलसिकर्मी घायल हुए थे. बताया जा रहा है कि कंडेकेला सहकारी समिति के अधीन आने वाले 7 गांव के सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे थे.

प्रदर्शन में महिला किसान भी शामिल थे. मौके पर राजस्व और पुलिस का अमला भी मौजूद थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया. बंद खोलने की कोशिश के दौरान ग्रामीण भड़के गए और पुलिस पर पथराव कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!