छतीसगढ़बीजापुर

नक्सलियों ने की महिला की हत्या : पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, दो दिनों में तीसरी वारदात 

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगातार नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आ रही है। एक बार फिर नक्सलियों ने महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने पर्चा फेककर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीं पिछले दो दिनों में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो महिलाओं की हत्या कर चुके हैं।  

मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोडेढ़ में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। जहां की 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा का अपहरण करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने पर्चा फेंककर इसकी सूचना दी है। महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों का आरोप है कि, जिस मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गए उसकी मुखबिरी महिला ने की थी।

naxal

नक्सलियों की कायराना करतूत

वहीं दो दिन पहले बीजापुर में दो पूर्व सरपंचों का अपरहण कर नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने प्रेस नोट में जारी करके भाजपा पार्टी से जुड़ने का आरोप लगाया था। यह पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का था। बीते सोमवार को बिरयाभूमि गांव के रास्ते से नक्सलियों ने पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था। जिसके बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को परिजन और बेटी यामिनी ने थाना में सूचना के दौरान सोशल मीडिया में पिता को छोड़ने मार्मिक अपील की थी। नक्सलियों ने प्रेस नोट में भाजपा पार्टी से जुड़ने का लगाया आरोप।

एक और पूर्व सरपंच की हत्या 

वहीं कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था। बीते दिन नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मुर्गा बाजार से अपहरण किया था। एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की नक्सलियों ने हत्या की थी। यह पूरा मामला नैमेड थाना क्षेत्र का था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!