जगदलपुरछत्तीसगढ

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट ,बस्तर फाइटर्स में भर्ती की जाए बंद

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स की भर्ती को बंद करने की बात कही है। माओवादियों ने कहा है कि, उच्च जाति के लोगों को उच्च स्तर की नौकरी दी जाती है। निचले तबके के युवाओं को मूर्ख बना कर उन्हें अपने ही मां-बाप, भाई के खिलाफ खड़े करवा कर नरसंहार जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए बस्तर फाइटर्स में भर्ती किया जा रहा है। दंतेश्वरी फाइटर्स, दुर्गा फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन विदेशी सैनिकों की तरह आतंक मचा रहे हैं।्नक्सलियों ने प्रेस नोट में लिखा है बस्तर के अमूल्य संसाधनों को अडानी, अंबानी जैसे बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने के लिए ही यहां के आदिवासी, गैर आदिवासी, दलितों को नक्सल उन्मूलन के नाम से आपस में लड़वाकर मरवा रहे हैं। बेरोजगार छात्र-छात्राओं को अपनी इच्छा के साथ काम करने देने की बजाए उन्हें खून खराबा वाली नौकरी में गुलाम बनाया जा रहा है। पश्चिम बस्तर डिवीजन ने बस्तर के बीजापुर जिले के 4 ब्लॉक के अंदरूनी इलाके के युवाओं को बस्तरिया फाइटर्स में भर्ती न होने की बात कही है।

नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!