रायपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर कांड : ‘साहब’ सख्त, IG ने पुलिस अधीक्षकों को मैसेज के माध्यम से दिए ये निर्देश

रायपुर न्यूज़ धमाका /// नारायणपुर एसपी उदय किरण वाहन की सफाई नहीं करने पर ड्राइवर की पिटाई करने वाले मामले के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है. पुलिस महकमे के अधिकारी लगातार निर्देश दे रहे हैं. इसी कड़ी में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने SP और थाना प्रभारियों को लेकर निर्देश जारी किया है बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने संदेश में कहा कि स्वयं भी इनका पालन करें. पुलिस अधिकारियों के द्वारा असंसदीय भाषा का प्रयोग पद एवम् सेवा के मूल्यों के खिलाफ है. ये सब वाहन की सफाई नहीं करने पर ड्राइवर की पिटाई करने वाले नारायणपुर एसपी उदय किरण मामले के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है

बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को मैसेज के माध्यम से निर्देश दिए हैं. वो सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित करने को कहा है कि वे ना केवल नागरिकों के प्रति सभ्य तरीके से पेश आएं, बल्कि अपने स्टाफ के प्रति भी सभ्यता से पेश आएं

IG ने लिखा कि पुलिस अधिकारियों के द्वारा असंसदीय भाषा का प्रयोग पद एवम् सेवा के मूल्यों के खिलाफ है. अगर इस प्रकार की शिकायत किसी कर्मचारी के द्वारा की जाती हो तो गंभीरता से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई भी करें. इस प्रकार के व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के रेंज में कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर, मुंगेली, GPM जिले आते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!