रायपुरछत्तीसगढ

नान,पनामा पेपर,जीरम,डी.के.एस, एक्सप्रेस-वे की भी जांच भी होना चाहिये :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज धमाका :- स्काई वॉक भ्रष्टाचार की जांच से भाजपा घबराई :- सुशील आनंद शुक्ला प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा स्काई वाक भ्रष्टाचार की जांच से घबरा गयी है इसीलिये भाजपा के नेता बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये है यदि भ्रष्टाचार किया नहीं है तो डर किस बात का भाजपा को स्काई वॉक के जांच का स्वागत करना चाहिये भाजपा को स्काई वॉक बनवाने की उपयोगिता के बारे में भी जनता को बताना चाहिये आखिर क्या सोच कर रमन सरकार ने स्काई वॉक बनाया था जिसमें 25 फीट ऊंचाई पर चढ़कर पैदल चलने के लिये लोग जायेंगे यह सुझाव रमन सिंह को किस विशेषज्ञ ने दिया था ।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्काई वॉक के साथ एक्सप्रेस-वे घोटाले की जांच भी होनी चाहिये जो उद्घाटन के एक माह के अंदर ही धसक गयी उस पर बनाये गये पुल-पुलिये,फ्लाईओवर दरक गये इसके साथ ही डी.के.एस.अस्पताल घोटाले की भी जांच होनी चाहिये जिसमें गरीबों के इलाज के लिये बनाये गये अस्पताल में करोड़ों की घपलेबाजी हो गया था पनामा पेपर जिसमें वर्जिन आईलैंड में अभिषाक सिंह का नाम है जिसमें भ्रष्टाचार का पैसा विदेशों में जमा करने वर्जिन आईलैंड में रमन सिंह के कवर्धा के पते पर खाता खोलने का सबूत है, इसकी भी जांच होना चाहिये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नान घोटाले और जीरम की जांच के लिये गठित एसआईटी को रोकने भाजपा के नेता धरमलाल कौशिक कोर्ट से स्टे लेकर आये है भाजपा में साहस है।

तो नान और जीरम की जांच भी हो जाने दें ताकि प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई में 36000 करोड़ की डकैती डालने वालों को सजा मिल सके। जीरम की जांच हो जायेगी तो कांग्रेस नेताओं की बर्बर हत्या करवाने वाले षड़यंत्रकारियों को सजा मिलने का रास्ता साफ हो जायेगा भाजपा इसकी जांच में क्यों,किसको बचाने बाधा पैदा कर रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा 15 साल का शासनकाल षड़यंत्र और भ्रष्टाचार भरा था। पूरे 15 साल के भ्रष्टाचार की जांच हो जाये तो राज्य के 15 साल के बजट का आधा से अधिक हिस्सा भाजपाई हुक्मरानों और उनके करीबियों की संपत्ति के रूप में जप्त हो जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!