रायपुरछत्तीसगढ

मुंबई पुलिस ने तेलीबांधा पुलिस के साथ मिलकर रायपुर में तीन शार्प शूटर्स को पकड़ा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शनिवार को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगए़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े आपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को तलाश रही थी। इन शूटर्स पर फायरिंग कर और बंदूक के बल पर अवैध वसूली करने का आरोप है। मुंबई पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना पर रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर मौलीपारा स्थित एक घर पर दबिश देकर शाहबाज उर्फ सद्दाम समेत 3 शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

बताया जा रहा है कि ये शूटर्स मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छिपे हुए थे। 6 जनवरी को इन शातिर शूटरों ने मुंबई के देवनार थाना इलाके में हीरा कारोबारी पर फायरिंग की थी और इसके बाद फरार हो गए थे। इन शूटर्स पर मुंबई के देवनार थाने में हत्या का प्रयास, फायरिंग और अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज है। अब पकड़े गए इन शूटर्स को ट्रांजिट रिमांड में रायपुर से मुंबई लेकर जायेगी मुंबई पुलिस।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!