
कवर्धा न्यूज़ धमाका /// सांसद रामविचार नेताम कवर्धा जेल पहुंचकर वे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (SC/ST एक्ट) के तहत जेल में बंद भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही उन्हें सांत्वना दिया रामविचार नेताम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के आतंक का साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ झूठा मामला बनाया गया.उन्होंने कहा कि झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला गया है. इस बात को लेकर उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में जाएगी. बीजेपी लोगों को जागरूक करेगी.
