
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// जिस स्थान पर पुलिस ने लाश बरामद की है वह तीन थानों सिटी कोतवाली, परपा और बस्तर थाने का सरहदी इलाका है। इस मामले में बस्तर थाने की पुलिस जांच कर रही है कुम्हरावंड स्थित इंद्रावती नदी के स्टाप डैम से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है। युवक की लाश बुधवार की सुबह स्टाफ डैम में पानी के ऊपर कुछ लोगों ने देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब लाश को बाहर निकाला तो सभी चौंक गए लाश के पानी से बाहर आते ही पता चला कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथ-पैर बांधे और उसे नदी में फेंक दिया।युवक की शिनाख्ती भी नहीं हो पाई
