रायपुरछत्तीसगढ

गायों पर किया क्रूरतापूर्वक धारदार हथियार से वार, 20 से ज्यादा घायल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// ग्राम बाहना काड़ी में गायों पर क्रूरतापूर्वक तेज धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 27 नवंबर को आरोपी द्वारा 20 से अधिक गायों पर क्रूरतापूर्वक हमला कर उन्हें घायल किए जाने की घटना से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बैठक ली, जहां आरोपी के रूप में संतोष कनौजे उप सरपंच पति का नाम सामने आया।

बैठक के दौरान ग्रामीणों में सामने आया कि बेजुबान पशुओं का गुनाह सिर्फ यह था कि वे अपनी भूख मिटाने आरोपी के खेत में जा पहुंचे थे। पशुओं द्वारा उनके धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के कारण संतोष ने तेज धारदार हथियार से गायों पर हमला कर दिया। सरपंच अशोक बंजारे ने किसानों के साथ जाकर पशुओं की हालत देखी। कई गायों की पूंछ शरीर से अलग हो गई और कई पशुओं के शरीर में गहरे घाव हो गए हैं। मवेशी दर्द से कराह रहे थे। घटना की सूचना सरपंच ने पशु चिकित्सक को दी। उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ग्राम बहना काड़ी पहुंच कर प्राथमिक उपचार किया।

घटना से पूरे गांव बहनाकाड़ी में आक्रोश था। सरपंच ने मंदिर हसौद थाने को सूचित किया। मंदिर हसौद पुलिस टीम ग्राम बहना काड़ी पहुंची, जहां पशुओं के साथ हुई क्रूरता को देखा और आरोपी संतोष कनौजे को थाना लेकर पहुंची। मंदिर हसौद पुलिस द्वारा प्रकरण नहीं बनाए जाने पर ग्राम पंचायत सरपंच अशोक बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंदिर हसौद थाने का घेराव कर दिया। जहां काफी मशक्कत के बाद मंदिर हसौद पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 429, 11 के तहत जुर्म दर्ज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!