
कोंडागांव न्यूज़ धमाका // जनपद पंचायत माकड़ी के ईगरा से सोंहगा मार्ग के आश्रित ग्राम बालेगा और सोडामा के बीच में पुल पुलिया निर्माण कराया गया है। जिसके लिये खोदा गया गड्ढा अभी तक भरा नहीं गया है। उस रास्ता से आम लोगों का आने जाना लगा रहता है। क्योंकि यह एक मार्ग है गांव से आवागमन के लिये। पुलिया के गड्ढा को ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासी द्वारा ठेकेदार को सूचित करने पर हां में हां मिलाकर उस कार्य को पूरा नहीं कर रहा है। निर्माण कार्य अभी चालू है, गा्रमीणो का कहना है कि निर्माण कार्य के नियमानुसार अलग से बाईपास रोड फिलहाल के लिए बना देने से गा्रमीणों की समस्या दूर हो जाएगी। जिससे जब तक पुलिया बनेगा तब तक हम अलग रास्ता से जाते रहेंगे। गा्रमीण कीचड़ रास्ता से जाते समय गिरते जा रहे हैं। पर सुनवायी नहीं हो रही है। जिससे गा्रमीण आक्रोषित है।

