गरियाबंदछत्तीसगढ

गाड़ाघाट में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने दिया मांगों व समस्याओं के आवेदन ज्यादा

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध में अवगत कराने कहा। जन चौपाल में 34 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जिला मुख्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह सोमवार को आयोजित जन चौपाल में 4 अप्रैल को कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर एसडीएम विश्वदीप ने लोगों की समस्याएं सुनी।

इनमें प्रमुख रूप से गरियाबंद के राजू यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, ग्राम भेंडरी के होमेश्वरी साहू ने श्रमिक मृत्यु योजना का लाभ दिलाने, रावनडिग्गी के सोहनलाल ने पुल-पुलिया निर्माण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, मजरकट्टा के गोवर्धन बंजारे ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम परतेवा के देवेश साहू ने विकलांग पेंशन दिलाने, ग्राम भसेरा के फुलेश कुमार केंवट ने कृषि भूमि बटांकन एवं ऋण पुस्तिका अलग बनाने, ग्राम गायडबरी के हीराबाई ने अपूर्ण निर्माण कार्यो की जांच कराने व ग्राम गाड़ाघाट में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने आवेदन दिया।

जिले में गोठान चौपाल कल से, नोडल अधिकारी लेंगे जायजा

गोठानों को स्वालंबन बनाने के उद्देश्य एवं गतिविधियों को और अधिक तेजी प्रदान करनें के लिए आगामी 7 एवं 8 अप्रैल को गोठान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिमसें जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर ड्यूटी लगाई गयी है। उक्त अधिकारी गोठन में पहुँचकर, पशुओं के लिए पानी, चारा की व्यवस्था, वर्मी कंपोस्ट निर्माण के लिए टाके की स्थिति, गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन, विक्रय एवं आजीविका की गतिविधियों का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट जिला कार्यालय को देंगे। इसके अतिरिक्त बाड़ी विकास चारागाह निर्माण का भी जायजा लेंगे।

इसके लिए कलेक्टर डोमन सिंह ने समय सीमा की बैठक में विभिन्ना विभागों के जिला अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी जनपदों से ऑनलाइन माध्यम से सभी एसडीएम, सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी गण जुड़े हुए थे। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, डीएफओ के आर बढई सहित विभिन्ना विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!