राजिमछत्तीसगढ

राजिम में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत,मोबाइल यूनिट वाहन का पूजन अर्चन कर दिखाई हरी झंडी

नवापारा राजिम,न्यूज़ धमाका :-मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत नगर के सभी वार्डों में वार्डवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुवात नवापारा में मंगलवार से प्रारम्भ हो गया।

सीजी, ब्लड प्रेशर,पल्स ऑक्सीमीटर जैसे स्वास्थ्य उपकरण भी इसमें उपलब्ध है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक 1 गोबरा बस्ती में सफलतापूर्वक हुआ। जहाँ जाँच टीम के सदस्यों ने अनेको लोगों की जांच करते हुए ईलाज किया। यह यूनिट कल 6 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 2 खोलीपारा मे शिविर लगाएगी और वार्ड के लोगों का ईलाज करेगी। इसकी विधिवत शुभारम्भ पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी सहित उनकी पूरी टीम की मौजूदगी में हुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग से जांच हेतु पहुंची मोबाइल यूनिट वाहन का पूजन अर्चन कर हरी झंडी दिखाते हुए उसे जांच हेतु रवाना किया गया।

ज्ञात हो की यह प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओ में से एक है। शुभारंम अवसर पर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं मे से एक है। योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरूत मंद व गरीब तबके के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। अब वार्डो में शिविर लगाकर लोगों की सेहत जांची जाएगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 40 विभिन्ना प्रकार के विभिन्ना टेस्ट किये जायेंगे। इनमे खून,थूक, मल -मूत्र, टीबी, थयराइड, मलेरिया, टाइफाइड की जांच कुशल लैब टेक्नीशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी । ई

भूमि को वक्फ बोर्ड का बताए जाने पर 34 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति

वक्फ बोर्ड द्वारा गोबरा नवापारा के खसरा नं. 830/7 की भूमि 3500 वर्गफिट को अपने नाम पर दर्ज करने आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसका अनापत्ति हेतु ईश्तहार तहसील गोबरा नवापारा द्वारा प्रकाशित करवाया गया। ईश्तहार प्रकाशित होते ही एक ही दिन में 34 आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि आवेदक संस्था आवेदित भूमि पर कभी काबिज नहीं रहा है, तथा उक्त भूमि को हड़पने की नीयत से मांग की गई है। आपत्तिकर्ताओं ने राजस्व न्यायालय से मांग की है कि आवेदक संस्था द्वारा किए गए आवेदन विधि विरुद्घ एवं लाभ लेने की दृष्टिकोण से तथा आपत्तिकर्ता की भूमि को हड़पने की नीयत से प्रस्तुत किया गया है जिसके कारण आवेदन खारिज किया जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!