छत्तीसगढकोंडागांव

भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी पहुंचे मोहन मरकाम



न्यूज़ धमाका कोंडागांव// कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की अगुआई में होने जा रही है जिसमे देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम भी छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं के दल बल के साथ कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं। वहीं अपने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः काल में 04 बजे रामेष्वरम पहुंच भोलेनाथ का दर्शन किया समुद्र में नौका विहार कर राम सेतु का दर्शन किया वहीं भारत देश के गौरव पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मेन एपीजे अबुल कलाम के निवास पहुंच उनकी जीवनी कों याद किया उनपर लिखी किताबें भी लिया और कलाम साहब के म्यूजियम पहुंच सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जीवनी की सचित्र कहानी को दिखाया।

ये सभी मौजूद रहे – पदयात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी पहुंचे कांग्रेसजनों में कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान, मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष बिरस साहू, सकुर खान, रितेश पटेल, अमित गुप्ता, नंदू दिवान,मंछा भारती,योगेंद्र पोयाम,सर्वेश सेठिया,गीतेश बघेल,रंजीत गोटा, रमेश सिन्हा, संतोष नाग, गोकुल प्रधान, कामदेव कोर्राम, श्रीराम नेताम के साथ कार्यकर्ता शामिल हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!