बीजापुरछत्तीसगढ

अगवा सब इंजीनियर के घर पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, पत्नी और बच्चे से की मुलाकात, कहा- घबराने की जरुरत नहीं, हम आपके साथ है

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// नक्सलियों द्व्रारा अगवा PMGSY सब इंजीनियर अजय रोशन के घर क्षेत्रीय विधायक व बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी पहुंचे। जहां उन्होंने सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता लकड़ा व बच्चे से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं, आपको घबराने की जरुरत नहीं है। वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने अपह्त सब इंजीनियर अजय लकड़ा को सकुशल रिहा करने की अपील की है।वह एक सरकारी कर्मचारी होने के कारण अपनी जवाबदारी निभाने का प्रयास कर रहे थे।

गुरुवार 11 नवम्बर को गोरना मनकेलि से नक्सलियों ने सब इंजीनियर अजय लकड़ा व चपरासी लक्ष्मण परतागिरी को दोपहर अगवा कर लिया था।नक्सलियों ने शुक्रवार रात में चपरासी को रिहा कर दिया है किंतु सब इंजीनियर को रिहा नहीं किया है। इनके साथ गए चपरासी को कल रात करीब 8 बजे रिहा कर दिया गया था। सब इंजीनियर को अब तक रिहा नहीं करने की वजह से असमंजस की स्थिति बनी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!