सूरजपुरछत्तीसगढ

सूरजपुर कॉलेज में गर्ल्स के बीच घिरे मंत्री सिंहदेव , जानिए की यह दिलचस्प घटना , देखें विडियो

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// आज सूरजपुर गर्ल्स कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मंत्री सिंहदेव कॉलेज की गर्ल्स के बीच घिर गए। काफी देर तक वे उनके बीच ही रहे। दरअसल, नए कॉलेज के शुभारंभ के कारण वैसे भी वहां खुशी का वातावरण था। छात्राएं खुश थीं, और मंत्री टीएस सिंहदेव को उस कार्यक्रम में पाकर उत्साहित भी थीं। कुछेक छात्र-छात्राओं ने मंत्री से उनके साथ सेल्फी का आग्रह किया। अपने सहज स्वभाव के अनुरूप मंत्री जी ने सेल्फी के लिए पोज दे दिया। जैसे ही एक सेल्फी हुई कि गर्ल्स की पूरी भीड़ ने मंत्री को चारो तरफ से घेर लिया। मंत्री ने भी उन गर्ल्स को मायूस नहीं किया, बल्कि काफी देर तक उनके बीच घिरे रहकर सेल्फी लेते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथि, प्राध्यापकगण और आम नागरिक भी इस रोचक दृश्य के साक्षी बने।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!