
रायपुर न्यूज़ धमाका /// “मिलिए मंत्री से कार्यक्रम” के तहत 25 अक्टूबर मंत्री मोहम्मद अकबर सभी से मुलाकात के लिए राजीव भवन में मौजुद रहेंगे. इस कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, मीडिया समन्वयक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सह-समन्वयक राजेश चौबे और डॉ. कमलनयन पटेल करेंगे.कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बाद अब परिवहन, आवास और पर्यावरण, वन, विधि और विधायी कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे. मंत्री मोहम्मद अकबर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 25 अक्टूबर दोपहर 1 बजे से सभी से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे.

