सुकमाछत्तीसगढ

मंत्री लखमा धान खरीदी की शुरुआत करने पहुंचे दिखा अनूठा अंदाज

सुकमा न्यूज़ धमाका /// आज उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले में तीन नव निर्मित धान केंद्रों का शुभारंभ कर जिले के कृषकों का उत्साह और बढ़ा दिया। लखमा ने छिंदगढ़ विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम कुंदनपाल, कांजीपानी और बिरसठपाल में नवीन धान केंद्रों का शुभारंभ किया। उन्होंने कुंदनपाल स्थित धान खरीदी केंद्र में कांटा-बांट की पूजा अर्चना कर दो महिने तक चलने वाले राज्य सरकार की किसान हितैषी महत्वपूर्ण अभियान की शुरूआत की।

लखमा ने इन धान खरीदी केन्द्रों की स्थापना के लिए क्षेत्रीय किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विगत वर्ष जिले में तीन नवीन धान उपार्जन केन्द्र केरलापाल, नेतनार और एर्राबोर में भी धान खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए थे जिससे निश्चित ही कृषकों को अपने वर्ष भर की उपज विक्रय करने में सहूलियत हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष और स्थानों पर भी धान खरीदी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

द्योग मंत्री कवासी लखमा ने धान उपार्जन केन्द्रों के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कुंदनपाल, कांजीपानी और बिरसठपाल क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा धान उपार्जन के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए यहां धान खरीदी केन्द्रों की मांग की गई थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!