छतीसगढ़धमतरी

पोस्ट ऑफिस में आधी रात हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख बरामद

धमतरी न्यूज धमाका – जिले के पोस्ट ऑफिस में आधी रात को 6 लाख की चोरी हुई थी..इस मामले का पुलिस ने 15 दिनों के भीतर खुलासा किया है…और चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जो कि यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं…बताया जा रहा है कि. चोरी के दोनों आरोपी पहले भी कई राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम 1 लाख 50 हजार बरामद किया है…और बाकी पैसे जो ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर किए गए हैं..उन्हें पुलिस ने फिलहाल होल्ड करवा दिया है..

जानकारी के मुताबिक आरोपी आसिफ रजा और सूरज यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले है,आसिफ वेल्डर का काम करता है और सूरज कम्बल बेचता है। दोनों लूट और चोरी के आरोप में गुजरात के भरूच जेल में मिले थे। वही से इनकी दोस्ती हुई। धमतरी से पहले महासमुंद के डाक घर मे चोरी की नाकाम कोशिश की थी। असफल होने के बाद दोनों ने गूगल मैप से धमतरी का डाकघर ढूंढा। दिन में रेकी की और रात में वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने डाकघर से उड़ाई रकम को अलग-अलग खातों से ट्रांसफर कर दिया था, जिसमे से 1 लाख 70 हज़ार की रकम होल्ड करा दी गई है , करीब डेढ़ लाख नकद बरामद हुए है, कुछ पैसे ये ऐश अय्याशी में ख़र्च कर चुके है, बाकी रकम की तलाश जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!