दिल्ली

दिल्ली : हरि नगर में लगी भीषण आग, 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बुधवार को हरि नगर इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घंटाघर, हरि नगर के पास एच नं-सी-84-ए में तड़के करीब तीन बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. कूलिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है, हालांकि संपत्ति का नुकसान हुआ है.

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग छोटी थी, लेकिन जैसे ही धुआं सभी मंजिलों में फैल गया, सभी लोगों को बाहर निकालना पड़ा. यह घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने के चार दिन बाद की है. तब किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं थी.

राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई थी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. अधिकारी ने बताया कि उन्हें श्री राम धर्म कांटा के पास प्लॉट नंबर ए-171 पर फैक्ट्री में सुबह 9.36 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर को तुरंत सेवा में लगाया गया.

इधर अभी दिल्ली में कुछ दिनों पहले चांदनी चौक स्थित लाजपत राय मार्केट में भीषण आग लग गई थी. आग यहां स्थित एक दुकान में लगी थी, लेकिन बाद में आग ने अपनी चपेट में बाकी दुकानों को भी ले लिया था. इसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!