सारंगगढछत्तीसगढ

सारंगढ़ : कैदी ने जेल में लगा ली फांसी, एक दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया था मृतक

सारंगढ़ न्यूज़ धमाका /// उप जेल में विचाराधीन कैदी 40 खीरोंदर उर्फ ओड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नुनिया जामपाली थाना बरगढ़ ओडिशा राज्य निवासी बताया गया है। उसे पिछले साल 10 नवंबर को ही सारंगढ उप जेल में गैंगरेप के आरोप में लाया गया था।

बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को ही उसे covid19 पॉजिटिव पाए जाने पर सारँगढ़ उप जेल के सेल नम्बर 3 में Quarantine रखा गया था। जिसके बाद 18 जनवरी की रात लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच अपने कपड़े के गमछे का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली। उसने फांसी क्यों लगाई पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि 6 महीने के भीतर ही सारंगढ़ उपजेल में फाँसी का यह दूसरा मामला है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!