
राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// मोहला में आज बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि महाराष्ट्र पुलिस ने तीन युवकों के साथ अमानवीय बरताव करते हुए बेदम मारपीट की है। उन्हें बंधक बनाए रखा। नक्सल एनकाउंटर में मारे गए नक्सली सुकलाल का शव पहाड़ी के खोह में फंसा हुआ था, जिसे इन युवकों से निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के चार दिनों बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से फोर्स यहां पहुंचा। घटनास्थल राजनांदगांव जिले के मोहला इलाके में है, जहां से लौटते हुए फोर्स ने मोहला इलाके में तीन युवकों को जबरदस्ती उठा लिया, जो कि वहां गाय चरा रहे थे।
आरोप है, तीनों युवकों को महाराष्ट्र पुलिस ने बंधक बना लिया। उनके साथ खूब मारपीट की गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हीं युवकों से एनकाउंटर में मारे गए नक्सली सुकलाल का शव पहाड़ी के खोह से निकलवाया गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मोहला थाना पहुंचे हैं। वे महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ एफआईआर कराना चाहते हैं। इस संबंध में अभी तक छत्तीसगढ़ पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।

