रायपुरछत्तीसगढ

देर रात दो गुटों में मारपीट के बाद थाने का किया घेराव , 30 एफआईआर दर्ज

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सोमवार की शाम टिकरापारा इलाके में दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए और मामला गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। काफी देर तक चले हंगामें के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक टिकरापारा थाने के बाहर बवाल होता रहा। हुड़दंगियों ने थाने के बाहर डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और भड़काऊ नारेबाजी करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने युवकों को खदेड़ा।

भीड़ में शामिल युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामें की सुचना पर सिटी SP मौके पर पहुंचे, साथ ही जवानों की बड़ी टीम टिकरापारा थाने के पास पहुंची। अलग-अलग इलाकों की पेट्रोलिंग टीम, कई थानों के थानेदार, DSP एक-एक कर थाने पहुंचने लगे। संतोषी नगर चौक, मोती नगर गोकुल नगर के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की टीमों से सर्च ऑपरेशन किया। हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोती नगर इलाके में कुछ युवक एक जुलूस निकाल रहे थे। बृजनगर बस्ती से गुजरने के दौरान डीजे के बॉक्स से कुछ तोरण टूटे इसी बात को लेकर दो गुटों में जबरदस्त विवाद हो गया। इन युवकों में मारपीट भी हुई। कुछ देर बाद दूसरे गुट ने टिकरापारा थाने जाकर घेराव कर दिया, इसी रास्ते से जुलूस भी आगे बढ़ रहा था। दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

जिसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे उन पर काबू पाया। देर रात पुलिस की टीम बस्ती में पहुंची और यहां लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की पेट्रोलिंग देर रात तक इस इलाके में घूमती रही। घटनास्थल के आसपास अब CCTV फुटेज पुलिस खंगाल रही है,ताकि विवाद के असल वजह तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने करीब 10 लोगो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद टिकरापारा थाने के बाहर आकर नारेबाजी की उन 20 हुड़दंगियों के खिलाफ धारा 295, 295A, 147 पर केस FIR किया गया है। पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!