बेमेतराछत्तीसगढ

बेमेतरा : चोरो ने की बीच शहर एटीएम में तोड़फोड़ , सायरन बजा तो भाग निकले

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// जिले में देर रात शहर के बीचो-बीच एटीएम में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। चोरों ने एटीएम के शटर और ग्लास तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके।

जानकारी के अनुसार रात एटीएम में तोड़फोड़ की गई। चोरों ने एटीएम के शटर और ग्लास तोड़कर चोरी करने का बहुत प्रयास किया लेकिन वे इसमे कामयाब नहीं हो पाये। चोर जब एटीएम में तोड़फोड़ करने लगे तो उसी दौरान बैंक एटीएम का सायरन जोर-जोर से बजने लगा जिसे सुनकर चोर वहां से सब छोड़कर भाग निकले। वारदात बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी के जारिए भी चोरों को ढूढंने में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!