छतीसगढ़जगदलपुर

डॉक्टर की पत्नी के हत्यारे गिरफ्तार : घर के ड्राइवर ने ही रची थी साजिश, चोरी के दौरान जाग गई मालकिन तो कर दी हत्या

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर समेत 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अर्चना घोष था। वह अनुकूल देव वार्ड की रहने वाली थी। डॉक्टर की दम्पत्ति की लड़के की शादी के लिए खरीदारी चल रहा था। बताया जा रहा है कि, 1 जनवरी को अर्चना की मकान में संदिग्ध हालत में उसकी लाश मिली है। इसके बाद इसकी जानकारी उसके पती ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में साइबर टीम की मदद से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतका अर्चना घोष के ड्राइवर जोसफ कश्यप पर शक हुआ। 

ड्राइवर के निशानदेही पर तीन गिरफ्तार

इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर जोसफ ने अपने तीन साथियों का नाम बताया है। जोसफ ने बताया कि अपने तीन साथियों के साथ लूट की नीयत से रात में घर में घूसा गया। घर में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे तभी अर्चना की नींद खुल गई। इसके बाद जोसफ कश्यप, रोहित कश्यप, नीलू बघेल, पप्पू बघेल ने उसकी मुंह दबाकर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  चारों ने घर में रखें सोना चांदी समेत नगदी रकम लेकर फरार हो गए।  पुलिस ने कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!