छतीसगढ़कोंडागांव

केशकाल घाट रविवार से 15 दिन के लिए बंद : मार्ग मरम्मत का काम चलेगा, जानिए कौन से वाहन किस रूट से चलेंगे

फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में बस्तर की लाईफ लाईन केशकाल घाटी को रविवार से 15 दिनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। घाटी में 10 नवंबर से नवीनीकरण का कार्य शुरू होना है। ऐसे में सभी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। जिसको लेकर कोंडागांव अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने जानकारी दी है। 

इन मार्गों को किया गया है डायवर्ट 

जगदलपुर की ओर से राजधानी रायपुर आने जाने यात्री बसों को जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी चौक से विश्रामपुरी, मछली, दुधावा, कांकेर धमतरी, रायपुर। 

Released Route

दो पहिया- चार पहिया सवारी एवं इमरजेंसी वाहन

रायपुर की ओर से आने वाले रायपुर,धमतरी, कांकेर, केशकाल घाट होते हुए कोंडागांव होकर जगदलपुर जाएंगे। वहीं जगदलपुर की ओर से आने वाली वाहने कोंडागांव, केशकाल, रांधा , मुरनार, कांकेर, धमतरी होकर रायपुर चलेंगे। 

भारी माल वाहक वाहन

जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी, मालगांव, गोरी, नगरी, दुगली, कुरूद, रायपुर जाएंगे। वहीं रायपुर राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव जगदलपुर। नारायणपुर रावघाट से निकलने वाली भारी माल वाहक- नारायणपुर, रावघाट, अंतागढ़, भानप्रतापपुर, दिल्ली राजहरा, धमतरी, रायपुर चलेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!