छतीसगढ़पेंड्रा

अपहरण और हत्या का आरोपी गिरफ्तार : दो साल से था फरार, बोलेरो बुकिंग का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम 

पेंड्रा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे अपहरण और हत्या के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2022 में गौरेला थाना क्षेत्र में आरोपी ने बोलेरो बुकिंग का झांसा देकर ड्राइवर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद से फरार था। 

मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 2022 में गौरेला थाने में नंदू नाम के व्यक्ति का अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें मनेंद्रगढ़ निवासी रमाशंकर सोनी और उसके साथियों ने प्लानिंग कर बोलेरो बुकिंग के नाम से नंदू का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने फर्जी तरीके से बोलेरो को बेच दिया था। 

फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार 

मामले में मुख्य आरोपी रमाशंकर सोनी और अन्य को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन एक आरोपी हेमराज सिंह 2022 से अब तक फरार था। जीपीएम पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित कर पुराने मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ का निर्देश दिया था। इस पर साइबर सेल जीपीएम की टीम ने फरार आरोपी हेमराज सिंह को मध्यप्रदेश के उमरिया से गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!