छतीसगढ़रायपुर

लोन की रिकवरी करने पहुंचे एजेंट की पिटाई, थाने पहुंचा मामला…

रायपुर न्यूज धमाका – टाटीबंध इलाके में शनिवार दोपहर लोन की किस्त वसूल करने पहुंचे यूको बैंक (UCO Bank) के जोन दफ्तर के अफसर-कर्मियों से मारपीट की गई. पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, कर्जदार के घर पर पहले मामूली विवाद हुआ तो बैंक वालों की टीम वहां से निकलकर टाटीबंध चौक पर पहुंच गई. एक बार के सामने खड़े होकर बैंक वाले बात कर रहे थे कि चार-पांच लोग उनका पीछा करते वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे. बैंक की ओर से रिकवरी कर्मी वशिष्ठ सिंह ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुलिस ने प्रभजोत सिंग, शाबी चीमा, पवन सिंग एवं एक अन्य के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5) 324 (4), 324 (5), 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध करके जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, बैंक की ओर से वशिष्ठ सिंह के अलावा अधिकारी मनोज कुमार मोहंती, पलाश हलदर, वीएसएसआर मूर्ति, अरविंद यदु, संजय शुक्ला के अलावा कुछ और स्टाफ थे. ये लोग टाटीबंध में लोन लेने वाले मूर्ति सिंग के घर पहुंचे. वहां उनके पुत्र प्रभजोत सिंग और उसके साथियों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, घर में विवाद किए जाने पर टीम वहां से निकलकर हीरापुर रोड पर शालीमार बार के सामने खड़ी थी. रिपोर्टकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आरोपी वहां आ गए और पहले हाथ-मुक्के से उन्हें पीटा, फिर संजय शुक्ला को धक्का मारकर गिरा दिया गया. मोबाइल व हैड फोन तोड़ दिया गया. पुलिस को घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना की रिकार्डिंग मिली है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!