नई दिल्ली

दिल्ली :केजरीवाल सरकार 50 एकड़ में बना रही इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन का नया कैंपस, 25 हजार छात्राओं को मिलेगा दाखिला

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// किसी भी देश के विकास में वहां की यूनिवर्सिटी की अहम भूमिका होती है, साथ ही जो देश अपनी यूनिवर्सिटी को बेहतर बनाते हैं उस देश का विकास शुरू हो जाता है. आज इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन भी दिल्ली और देश के विकास के साथ सामाजिक बदलाव में भी अहम भूमिका निभा रही है. केजरीवाल सरकार यूनिवर्सिटी के हर प्रयास में उसके साथ हैं. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये बातें इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन के चौथे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि देश के विकास में रिसर्च की अहम भूमिका होती है. यूनिवर्सिटी अपना फोकस रिसर्च पर बढ़ाए, सरकार हर तरह से सहयोग करेगी.

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रिसर्च के महत्व को बताया– मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी के जीवन को आसान बनाने वाली चीजों पर फोकस करते हुए रिसर्च कीजिए. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये देखकर अच्छा लग रहा है कि की छात्राओं को दुनिया भर की बड़ी कंपनियों में जबरदस्त पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है, लेकिन हमें ये ध्यान रखना है कि देश के विकास के लिए जरूरी है कि हम जॉब प्रोवाइडर पैदा करें. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही का एक नया कैंपस नरेला में 50 एकड़ में बनकर तैयार हो जाएगा. इस कैंपस में 25 हजार छात्राओं को दाखिला मिलेगा

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बतौर शिक्षा मंत्री मेरी इस यूनिवर्सिटी से उम्मीद थी कि वो क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर खरा उतरे. इस संस्थान ने दोनों ही मुकाम हासिल किया है. हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले. इस तरह के टॉप संस्थान में सीटों की संख्या बढ़ाने में सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है. हम बजट की कमी नहीं होने देंगे. देश में दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है, जहां केजरीवाल सरकार अपने बजट का 25 फीसदी खर्च शिक्षा क्षेत्र पर करती है. केजरीवाल सरकार दिल्ली के नरेला में  इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन का नया कैंपस बना रही है. ये कैंपस 50 एकड़ में बनेगा. इस कैंपस में 25 हजार छात्राओं को दाखिला मिलेगा.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ने देश और दिल्ली के विकास में और सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाई है. सरकार और सोसायटी के साथ पार्टनरशिप कर यूनिवर्सिटी क्वालिटी पर फोकस करे, रिसर्च पर फोकस करे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में अलग-अलग चीजों को लेकर रिसर्च हो रहे हैं. जरूरत इस बात की है कि देश में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाए.
दिल्ली सरकार के EMC करिकुलम, हैप्पीनेस करिकुलम सहित अनेक कार्यक्रमों में पार्टनर की तरह भूमिका निभाई है. अब वक्त है कि यूनिवर्सिटी अपने यहां के छात्रों को इस तरह से ट्रेन करे कि वो जॉब सीकर्स के बजाए जॉब प्रोवाइडर बनें. हम लगातार सेलिब्रेट करते हैं कि इस बच्चे को इतना बड़ा पैकैज मिल गया है. अमेरिका की टॉप कंपनी में जॉब मिल गई है. अब इसे बदलना है. हमें इस बात को भी सेलिब्रेट करना है कि यूनिवर्सिटी के इतने बच्चों नें कंपनी खोली, जिसमें उन्होंने लोगों को जॉब दी.

दीक्षांत समारोह में लगभग 368 स्नातक, 131 स्नातकोत्तर, और 13 डॉक्टरेट को उनकी डिग्री से सम्मानित किया गया. दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के स्नातक उपस्थित थे. इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के सभी टॉपर्स को दो चांसलर गोल्ड मेडल, चौदह वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और सालों भर अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले 14 छात्रों को सिल्वर प्लाक दिया गया. जिन छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, वे पहले से ही देश भर के विभिन्न कॉर्पोरेट और सामाजिक क्षेत्र के संगठनों के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने अपना कोर्स पूरा कर लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!