छत्तीसगढरायपुर

नौकरी की तलाश दरअसल, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार रायपुर में 30 मार्च को आयोजित किया जायेगा प्लेसमेंट कैंप

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर में 30 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार केंद्र रायपुर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित है।

जिला रोजगार केंद्र रायपुर में 30 को प्लेसमेंट कैंपजिला रोजगार विभाग रायपुर उप संचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों ए 2जेड इंफ्रासर्विस लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्समेन (वाइन शाप हेतु) के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 हजार 675 रुपये प्रतिमाह की दर से एवं उमादेवी बहुउद्देशीय शिक्षा एवं विकास संस्थान, रायपुर द्वारा सुपरवाइजर, डीटीपी ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर आदि के 10 पदों पर बीएससी/एमएससी, एग्रीकल्चर, बीसीए स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती आठ हजार से 12 हजार प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!