रायपुरछत्तीसगढ

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन पहुंचे आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से चर्चा की एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई के लिए संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के अलावा आबकारी मंत्री कवासी लखमा मौजूद थे. उन्होंने कहा की आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह बहुत बेहतर पहल है. इस कार्यक्रम में पहली बार शिरकत करूंगा. मुझे खुशी है कि देश के सबसे पिछड़े वर्गों को अपनी सभ्यता-संस्कृति को देश-दुनिया पहुंचाने का बेहतर अवसर मिल रहा है

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के कामों और विपक्ष को लेकर कहा कि विपक्ष की भूमिका सार्थक होनी चाहिए, उन्हें सरकार के काम करने में अड़चन और षडयंत्र रचने का प्रयास नहीं करना चाहिए. अगर विपक्ष सकारात्मक भूमिका में हो तो विकास की गति में रफ्तार आएगी उन्होंने आगे कहा की वहीं नक्सल समस्या को लेकर कहा कि लगातार बैठकें होती रहती है. आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है, विभिन्न राज्यों के सरकारों के प्रयास से नक्सल समस्या पर काबू पाया गया. आने वाले समय में इस पर बेहतर काम होगा. छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हम मिलकर काम कर रहे हैं. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!