रायपुरछत्तीसगढ

आईटी रेड जारी दो दिनों में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा, 10 करोड़ कैश, सोने-चांदी के गहने और दस्तावेज बरामद

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-रायपुर, जशपुर और कवर्धा के कारोबारियों के 15 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। दो दिन पहले शुरू हुई जांच अब भी जारी है। आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारी 2 दिन पहले इन व्यापारियों के घरों और दफ्तरों में पहुंचे थे। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार तक भी इन कारोबारियों के अड्डों पर जांच चल सकती है।

अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक इन कारोबारियों के ठिकानों से 10 करोड़ से अधिक कैश, जेवरात और कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आयकर विभाग को कर चोरी के सबूत नजर आए हैं। यह छापा कवर्धा के कारोबारी कन्हैया अग्रवाल, जशपुर के विनोद जैन, रायपुर के होटल कारोबारी एनसी नाहर और ठेकेदार आशीष अग्रवाल के ठिकानों पर पड़ा है। कन्हैया और विनोद के रायपुर में भी मकान और दफ्तर हैं। इन सभी जगहों पर जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!