उत्तरप्रदेशदेश

लखीमपुर में इंटरनेट सेवा बंद , किसानो का मौत का मामला फिर गरमाया

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 3 अक्टूबर को केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले बीजेपी नेता के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचलने का आरोप लगा था. किसान तिकुनिया पर उप मुख्यमंत्री को किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ काला झंडा दिखाने के लिए एकत्र हुए थे. किसानों के गाड़ी से कुचलने के बाद आक्रोश बढ़ गया था  लखीमपुर खीरी में एक बार फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. अगले आदेश तक इंटरनेट बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि किसानों की हत्या के बाद लगातार जिले में तनाव का माहौल है. विपक्ष जहां सरकार को घेरने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है तो वहीं सरकार इस मामले में खुद को बचाने में जुटी हुई है शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी पहुंचे और पीड़ित के परिजनों से मिले. सिद्धू पत्रकार रमन कश्यप के घर पर ही धरने पर बैठ गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी. इसी बीच लखीमपुर खीरी में तनाव बढ़ता देख शुक्रवार को एक बार फिर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. इंटरनेट सेवा को अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!