
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर फाईटर्स की भर्ती की जा रही है । जिसको लेकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में फार्म जमा करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है, जहां काफी संख्या में युवक एवं युवतियां उपस्थित होकर अपना फार्म जमा कर रहे है। 04 दिनों में ही 3340 आवेदन प्राप्त हो चुके है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरकर कार्यालय पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव में कार्यालयीन समय पर जमा करा सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12.11.2021 के सायं 05.30 बजे तक है।

सिर्फ कोण्डागांव जिले के निवासी ही पात्र – बस्तर फाईटर्स के जिला कोण्डागांव भर्ती में, जिला कोण्डागांव के मूलनिवासी ही आवेदन जमा कर सकते है। भर्ती को अधिक से अधिक कारगर बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देषन में आमचो पुलिस आमचो संगी कार्यक्रम के तहत पुलिस लाईन कोण्डागांव में 25 सितम्बर 2021 से निःषुल्क प्रषिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। जिसमें लगभग 120 युवक-युवतियों को फ्री में प्रषिक्षण दिया जा रहा है।

सुबह व दोपहर कोण्डागांव पुलिस खुद दे रही ट्रेनिंग – मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रातः 05ः30 बजे से 08ः30 तक शारीरिक दक्षता के लिए प्रषिक्षण एवं दूसरी पाली में दोपहर 02ः00 से 05ः00 बजे तक विषेषज्ञ षिक्षको द्वारा लिखित परीक्षा के लिए प्रषिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों को उत्साहित करने के उद्देष्य से छत्तीसगढ़ पुलिस के महिला एवं पुरूष कमाण्डो के कटआउट आवेदन जमा केन्द्र पर सेल्फी जोन के रूप में लगाये गये है, जो कि अभ्यर्थियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
