
ग्रामीणो को सायबर ,महिला एवं बालिकाओं के विरूद्ध अपराध एवं यातायात से संबंधित जागरूक अभियान चलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागॉव शोभराज अग्रवाल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल के मार्गदर्शन में आज 26 अक्टूबर को ग्राम देवगॉव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् चलित थाना लगाया गया, जिसमें थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक सोनसिंह सोरी एवं थाना स्टाफ द्वारा ग्रामीणों को सायबर अपराध तथा महिला तथा बालकों से संबंधित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाईल से किसी प्रकार से जानकारी साझा नही करने की समझाईश दिया गया।
अनजाने काॅल के बहकावे में ना आये – वर्तमान समय में फोन के माध्यम से लोक लुभावन वादों जैसे पैसा जमा कर कम समय में दोगुना करके देना,लॉटरी में गाड़ी या अन्य किसी कीमती चीज देने आदि झॉसा से बचने व वाहन फायनेंस तथा आधार कार्ड सेवा का दुरूपयोग एवं फोन से संबंधित धोखाधड़ी आदि से बचने के बारे में जानकारी दिया गया, साथ ही वाहन दुर्घटना में जाम माल की नुकसान को रोकने के लिए यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। गॉव में किसी प्रकार की अपराध घटित होने से तत्काल थाना में सूचना देने एवं दीपावली त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने समझाईश दिया गया।
