जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इससे बौखलाए नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के जंगलों में बुधवार को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक ग्रामीण को पीट-पीट कर मार डाला। सूत्रों के अनुसार नक्सल प्रभावित साकलेर गांव के तीन युवकों का नक्सलियों ने अपहरण किया। बुधवार को जंगल में जन अदालत लगाकर 20 वर्षीय माड़वी राजाराव की हत्या कर दी। युवक का शव स्वजन को सौंप दिया है। अन्य दो युवकों की जमकर पिटाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। इस मामले में अब तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अपने ही साथी कमलू पूनेम को जनअदालत में मारा था। नवंबर 2021 में कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में एक ग्रामीण की जनअदालत में हत्या की गई थी। सुकमा जिले में नवंबर 2021 में दो युवकों को नक्सलियों ने जनअदालत में मार डाला था।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 30, 2026
उफनती नदी पार कर जगा रहे शिक्षा की अलख, हर दिन जान जोखिम में डालते हैं शिक्षक
July 17, 2026
मची अफरा-तफरी गोंचा रथयात्रा में बड़ा हादसा टला: रथ के पहिए के नीचे आई बुजुर्ग महिला,
June 9, 2026
09 जून 2026 // स्वास्थ्य और निगरानी व्यवस्था सुरक्षा पर उठे सवाल केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत, ,
October 13, 2025
बस्तर ट्रेवल्स की हैदराबाद जा रही बस के चालक से मारपीट, सिर पर चोट — सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
October 10, 2025
जगदलपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी
October 1, 2025
बस्तर दशहरा 2025: निशा जात्रा में निभाई गई तांत्रिक पूजा
September 12, 2025
जगदलपुर-बीजापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 2 युवक जिंदा जले, बोलेरो और कार जलकर राख
September 7, 2025
बस्तर में वनकर्मियों को छका रहा मगरमच्छ: 9 दिन से जारी रेस्क्यू, अभी तक नहीं पकड़ा जा सका
September 7, 2025
सर्किट हाउस विवाद पर मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर वार, कहा- “मुद्दाविहीन कांग्रेस कर रही भ्रामक प्रचार”
September 7, 2025