रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में डाक्टर को वायरलेस सेट से मारकर घायल,जवान को कर दिया निलंबित

न्यूज़ धमाका:-छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डाक्टर को वायरलेस सेट से मारकर घायल करने वाले जवान को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार करीब शाम सात बजे एसआरपी चौक में तैनात पुलिस जवान ने बाइक चालक को रोका था, वह नहीं रुका तो उसने अपने पास रखे वायरलेस सेट से उसे मार दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए जवान को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक १४ शाम सात बजे मेडिकल कालेज के छात्र दुर्ग निवासी शिवांश सिंह उइके अपने दो साथी डाक्टरों के साथ स्कूटी से मरीन ड्राइव घूमते हुए वापस मेडिकल कालेज हास्टल लौट रहा था। चौक पर ही तैनात यातायात पुलिस के जवान ने तीन सवारी देखकर स्कूटी रोकने की कोशिश की। स्कूटी नहीं रोकने पर उसने वायरलेस सेट से हमला किया जो पीछे बैठे शिवांश सिंह के सिर पर लगी। इस हमले में उसका सिर फट गया। घायल शिवांश अस्पताल पहुंचते तक बेहोश हो गया। सिटी स्कैन करवाने पर पता चला कि खून बहकर सिर में जम गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!