मध्यप्रदेशशहडोल

शहडोल के रजबांध गांव में वैक्सीन लगाने को लेकर एक युवक ने अधिकारियों से झीना झपटी की

शहडोल न्यूज़ धमाका ///  शहडोल जिले के बुढार जनपद क्षेत्र अंतर्गत रजबांध गांव में बुधवार की शाम टीकाकरण के लिए पहुंचे प्रशासनिक अमले को एक युवक ने टीका लगाने का विरोध करते हुए अभद्रता की जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को कलेक्टर वंदना वैद्य जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों तथा अपने सुरक्षा अमले के साथ बुढार जनपद के रजबांध गांव से निकल रही थी तभी वहां की एएनएम ने कलेक्टर को बताया कि गांव का यह युवक टीका नहीं लगवा रहा है। इस पर कलेक्टर के साथ मौजूद अधिकारियों ने युवक को पकड़ा तो वह ताकत दिखा कर छूट कर भागने लगा। अधिकारियों ने उसे फिर पकड़ा और इस तरह से काफी झूमा झपटी हुई इतने सबके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी उस युवक को टीका नहीं लगा पाए।

अधिकारियों के सामने धमकी देकर भागा युवक : युवक कलेक्टर के सामने धमकी देता भी चला गया कि जो करना है कर लो मैं नहीं लगवाऊंगा। आखिर युवक नहीं माना और वहां से भाग गया तो अधिकारी और कलेक्टर वहां से वापस चले आए। टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को कलेक्टर कुछ अधिकारियों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी उस दौरान यह स्थिति सामने आई है। गांव के ही किसी युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया जिसके बाद अब यह वीडियो तेजी से चर्चा में है! सूत्रों की माने तो टीकाकरण अभियान के दौरान गांव में अधिकांश इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!