इंदौर

अधजले शव की पहचान के लिए जिले के बाहर गुमशुदा हुई युवतियों की जानकारी निकल रही इंदौर पुलिस

इंदौर न्यूज़ धमाका // खजराना थाना क्षेत्र में चार दिन पहले मिले एक युवती के अधजले शव की पहचान नहीं कर पाई है। युवती की हत्या की हत्या कर उसे यहां फेका और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, पुलिस जांच में जुट हुई है। इंदौर के थानों गुमशुदा हुई युवतियों व महिलाओं के जानकारी निकली लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा, ओर न ही कोई स्वजन अब तक किसी की गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराने आये हैं। अब जिले के बाहर की गुमशुदा हुई युवतियों की पहचान की जाएगी।

दरअसल बीते चार दिन पहले सोमवार सुबह डायल 100 को सूचना मिली थी कि बायपास स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास खाली मैदान पर एक युवती का शव पड़ा है। खजराना टीआइ दिनेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती का शव कमर से ऊपर बुरी तरह झुलसा हुआ था। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शंका है कि युवती की हत्या अन्यत्र की गई है और फिर उसके शव को जलाया गया है ताकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सके। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक शव की शिनाख्त होते ही हत्या करने वाले भी खुद व खुद पकड़ में आ जाएंगे।

होस्टलों में भी पूछताछ

युवती के शव की पहचान के लिए सभी होटलों व होस्टलों में रुके व रहने वाली युवतियों के बारे में जानकारी निकल रहे हैं। अब तक होटल से भी इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं आसपास के क्षेत्र में चल रहे होस्टल संचालकों को भी बोला है कि उनके यहां से यदि कोई लड़की गायब हुई है तो वे जानकारी दे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!