पेंड्राछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिबंधित शब्द वाली ड्रेस पहनाने वाले समाज कल्याण विभाग ने मांगी सार्वजनिक माफ़ी

पेंड्रा न्यूज़ धमाका /// विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित दिव्यांगजन जिला किक्रेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये गौरेला। पेंड्रा और मरवाही के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए टीमों को जो टीशर्ट पहनायी गयी थी। उसमें दिव्यांगों को विकलांग दिवस लिखा हुआ था। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा और फिर दिव्यांग खिलाड़ियों की टी शर्ट से प्रतिबंधित शब्द हटवाए गए। साथ ही टीशर्ट आपूर्ति करने वाली एजेंसी को भी नोटिस जारी किया।

साल 2016 में केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कामकाजों में विकलांग शब्द पर प्रतिबंध लगाते हुये उनको दिव्यांग सूचित किये जाने की घेाषणा की थी। ऐसा नहीं है कि अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है खुद विभाग के सहायक संचालक अरविंद गेडाम को इसकी जानकारी है। और वो स्वीकारते भी हैं। पर अधिकारी ने पहले तो दिव्यांगों को ऐसी टीशर्ट पहनाकर नियमों को ताक पर रखा और बाद में मीडिया से बात करते हुये भी दिव्यांगों को विकलांग दिवस कहते हुये नजर आ रहे हैं इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गयी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!