जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर जिले में महिलाये सिर पर खाली गगरियां रख निकली : नगर निगम का घेराव कर कहा- हमें साफ पानी दो नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Story Highlights
  • नगर निगम के वार्ड नंबर 24 में लगभग 5000 की आबादी है। बताया जा रहा है कि यहां लगभग 2 से 3 बोर के माध्यम से घरों में पानी सप्लाई होता है। बोर में गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में नगर निगम टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहा है। लेकिन वो भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा। वार्डवासियों ने कहा कि, हम पानी लेने गुंडियां लेकर दूसरे वार्ड जाते हैं। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। जगदलपुर कलेक्टर और नगर निगम महापौर के घर नल कनेक्शन है। आराम से पानी पी लेते हैं। लेकिन हमें शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है।

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के पार्षद समेत वार्ड के लोगों ने पानी की गगरी को सिर पर रख विशाल रैली निकाली। वार्डवासियों के विरोध का भाजपा ने भी समर्थन किया है। शहर की मुख्य सड़कों से रैली निकाल सैकड़ों लोग नगर निगम पहुंचे। यहां नगर निगम का घेराव कर जबरदस्त नारेबाजी भी की। वार्डवासियों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद भी उन्हें पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था नगर निगम नहीं करवा रही है। मजबूरन खाली गुंडियों को लेकर अब सड़क पर उतरना पड़ा है।

वार्ड नंबर 24 के पार्षद धनसिंह नायक ने कहा कि,वार्ड में पानी, सड़क, नाली, राशन दुकान, PDS गोदाम निर्माण, मांगलिक भवन में भ्रष्टाचार और मतदाता सूची में सुधार जैसे कई कार्य करने हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्डवासी अपनी समस्याओं को लेकर इस बार नगर निगम का घेराव किए हैं। यदि अब भी समस्या का समाधान नहीं होगा तो सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे। वार्डवासियों ने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर ओपी वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!