जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर में 4 युवक बस की चपेट में आये , 2 की मौके पे मौत , 2 की हालत गंभीर , देखे लाइव विडियो

हादसे का विडियो 

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// चार युवक एक बाइक पर सवार होकर करीब 4 बजे कहीं जा रहे थे। अभी वे कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ ही बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही चारों युवक बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद बस के ड्राइवर ने भी बस रोक दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के दौरान एक अन्य युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया चारों युवक कुम्हारपारा के रहने वाले थे। अभी तक उनके नाम सामने नहीं आ सके हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को मोर्चुरी में रखवा दिया है।

वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें भी एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।सोमवार तड़के सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। जैसे ही युवक गाड़ी लेकर मेन रोड पर आए तेज रफ्तार बस से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। टक्कर कोतवाली क्षेत्र में हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!