छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल ने समय रहते पाया काबू

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – जिले में गुरुवार दोपहर को एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जब भाटापारा रोड पर चावल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह ट्रक बिलाईगढ़ से अर्जुनी स्थित गोदाम की ओर जा रहा था।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ट्रक के केबिन से धुंआ निकलते देख चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग ट्रक के केबिन से होते हुए चावल की बोरियों तक पहुंच चुकी थी, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि आज जिले में आगजनी की यह दूसरी घटना है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!