
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 2022 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों का विभिन्न जिलों में पदस्थापन किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
🔹 अजय कुमार सिंह को दुर्ग से स्थानांतरित कर नारायणपुर का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
🔹 रोशन आहूजा का तबादला बिलासपुर से बीजापुर बतौर उप पुलिस अधीक्षक किया गया है।
🔹 प्रांशु तिवारी को रायपुर से स्थानांतरित कर सुकमा में उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
बताया गया है कि यह तबादले जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। राज्य सरकार ने यह आदेश 5 जून 2025 को जारी किया है।
👉 सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




